थाना श्यामपुर का एस पी सिटी नेकियाअर्धवार्षिकनिरीक्षण
श्यामपुर /हरिद्वार एसपी सिटी पंकज गैरोला ने थाना श्यामपुर का वर्ष 2025 का प्रथम अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया सर्वप्रथम थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा थाना श्यामपुर पर गार्द कमाण्डर उ0नि0 नवीन चौहान प्रभारी चौकी चण्डीघाट के अधिनस्थ नियुक्त सलामी गार्द ने एस पी सिटी को सलामी दी उन्होंने सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया सभी कर्मचारियों का टर्न आउट उत्तम दर्जे का पाया गया
एसपी सिटी ने थाना श्यामपुर परिसर का भ्रमण कर बैरक का निरीक्षण किया गया तो बैरक में निवासरत कर्म0गणों से वार्तालाप करने पर बैरक की व्यवस्था उच्चतम पायी गयी, शौचालय में सुधार की आवश्यकता पाये जाने पर महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि शौचालय की नियमित रुप से साफ सफाई कराई जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गये थाना श्यामपुर परिसर में खडे मालमुकदमाती लावारिश वाहनों एमवीएक्ट में सीजशुदा वाहनों का निरीक्षण किया गया तो वाहन तरतीबवार वर्षवार थाना परिसर में लगे हुये पाने पर मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया कि नियमानुसार समयवधि व्यतित होने के उपरान्त एवं माननीय न्यायालय से निस्तारित मुकदमों से सम्बन्धित वाहनों के निस्तारण हेतु माननीय न्यायालय से पत्राचार करें ।
उन्होंने थाना प्रांगण में सुसज्जित किये गये सरकारी आर्म्स एम्यूनेशन एवं सरकारी सम्पत्ति का भौतिक रुप से निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के मौजूद कर्म0गणों से शस्त्रो को खुलवाया गया एवं जुडवाया गया मौजूद कर्म0गणों द्वारा शस्त्रों को खोलना व जोडना उच्च कोटि का रहा । महोदय द्वारा थाना परिसर के आवासीय भवन, बैरक,मैस,का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष श्यामपुर को आवश्यक सुधार हेतु दिशा निर्देशित किया गया । उनके द्वारा थाना अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण कर प्रधान लेखक एवं थाना कार्यालय में नियुक्त कार्मिकों को वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत ऑनलाईन पोर्टल / एप्प पर सूचनाओं अध्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया ।
एसपी सिटी द्वारा थाना श्यामपुर पर मौजूद समस्त उ0नि0/कार्मिकों का सम्मेलन लिया गया किसी भी कर्मचारी द्वारा कोई विभागीय एवं पारिवारिक समस्या होना नहीं बताया गया उन्होंने कह कि यदि किसी भी प्रकार की कोई व्यक्तिगत पारिवारिक विभागीय समस्या हो तो उचित माध्यम से श्रीमान उच्च अधिकारियों के समक्ष अनुमति लेकर ही जाएंगे यदि मेरे स्तर की कोई समस्या हो तो निसंकोच आप किसी भी समय मुझसे फोन द्वारा भी वार्ता कर सकते हैं सभी कर्मचारीयों को अनुशासन में रहकर कर्तव्य पालन करने हेतु निर्दशित किया गया ।
थाना श्यामपुर के अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष श्यामपुर मनोज शर्मा , व0उ0नि0 मनोज रावत,उ0नि0 नवीन चौहान प्रभारी चौकी चण्डीघाट मौजूद रहे ।

श्यामपुर /हरिद्वार एसपी सिटी पंकज गैरोला ने थाना श्यामपुर का वर्ष 2025 का प्रथम अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया सर्वप्रथम थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा थाना श्यामपुर पर गार्द कमाण्डर उ0नि0 नवीन चौहान प्रभारी चौकी चण्डीघाट के अधिनस्थ नियुक्त सलामी गार्द ने एस पी सिटी को सलामी दी उन्होंने सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया सभी कर्मचारियों का टर्न आउट उत्तम दर्जे का पाया गया


