टांटवाला में चार साहिब जादों की याद में नगर कीर्तन का हुआ आयोजन
लालढांग
लालढांग क्षेत्र के दूधला दयालवाला में श्री गुरुद्वारा चार साहिब जादे टाँटवाला में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। पंच प्यारो की अगुवाही में गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के साथ सिख संगतो ने भजन कीर्तन कर नगर कीर्तन का आयोजन किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने श्रद्धालुओ को जलपान और लंगर का आयोजन किया। ज्ञानी महेश सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिब जादों की शहादत को समर्पित गुरुद्वारा साहिब में सालाना समागम का आयोजन किया जा रहा है। समागम की पूर्व संध्या पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमे आसपास क्षेत्र् की सिख संगतो ने सहभागिता की।
Must Read

टांटवाला में चार साहिब जादों की याद में नगर कीर्तन का हुआ आयोजन




