चिड़िया पुर आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण माह दिवस मनाया। 

Must Read

चिड़िया पुर आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण माह दिवस मनाया।

लालढांग

लालढांग क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाहरपुर क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पंचायत के अहमदपुर चिड़ियापुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर एकत्रित होकर पोषण माह दिवस मनाया पोषण माह दिवस मनाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सुमन की गोद भराई कराई जिसमें हरी सब्जी फल आदि देकर आंगनबाड़ी कार्य कर्ताओं ने महिलाओं को    पोषक आहार साफ सफाई टीकाकरण का विशेष ध्यान रखने के विषय में बताया गया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लाहडपुर प्रथम की भागेश्वरी ने महिलाओं को स्वस्थ भोजन के महत्व को समझाते हुए कहा हरी सब्जियां, फल, दालें, मेवे, दूध, अंडे आदि का सेवन करने की सलाह दी।

बोक्सावाली आंगनबाड़ी कार्य कर्ता सुषमा सैनी ने महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की गोलियों का नियमित सेवन करने के लिए तथा प्रसव पूर्व जांच के महत्व को बताते हुए कहा गर्भावस्था के दौरान किसी भी स्वास्थ्य समस्या का समय रहते पता चल सके।

अहमदपुर चिडियापुर की कार्य कर्ता सुमन ने महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी देते हुआ कहा गर्भवती महिलाओं को पोषण से भरपूर जैसे गुड़, चना, फल, आदि अन्य पौष्टिक आहार लेकर अपने को स्वस्थ रखा जा सकता है।

 पोषणमाह दिवस के मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिला बच्चे उपस्थित रहे। 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। 

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!