चिड़ियापुर में पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदे गड्ढे से हादसे का खतरा
लालढांग
लालढांग क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाहरपुर के ग्राम अहमदपुर चिड़ियापुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल सप्लाई के बिछाई गयी पाईप लाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण विभाग द्वारा पाइपलाइन को ठीक करने के लिए गड्ढा खोदा गया था जिसे लगभग 15 दिन से भी ज्यादा समय हो जाने के बावजूद भी ना तो पाइपलाइन ठीक कि नहीं पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे को मिट्टी से भरा गया है, स्थानीय निवासी धर्मवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, तारा सिंह सुरेश वैसे सुरेंद्र सैनी का कहना है इस सड़क से आने जाने वाले छोटे-छोटे स्कूली बच्चों के के साथ ही बाइक व साइकिल से आने जाने वाले ग्रामीणों के लिए भी गड्ढा जो हाईवे से उतरते ही गांव को जाने वाले के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है। ग्रामीणों ने विभाग द्वारा शीघ्र इस गड्ढे को भरने की मांग की है।
जल जीवन मिशन पेयजल विभागके SDO आर सी बमराडा का कहना है खोदे हुए गड्ढे को पाईप लाइन ठीक करा कर शीघ्र भर दिया जाएगा।




