चमरिया में रामलीला का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने   किया शुभारंभ। 

Must Read

चमरिया में रामलीला का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने   किया शुभारंभ

नॉर्थ फिल्म इंडस्ट्री फिल्म के सम्मानित सदस्य संजय गुप्ता सोनिका गुप्ता आदित्य आदि की टीम ने पहुंच कर रामलीला आरती में शामिल होकर रामलीला मंचन देख कलाकारों का किया उत्साह वर्धन।

लालढांग

लालढांग क्षेत्र के चमरिया गांव मे गांव की आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा सुंदर आकर्षक व भव्य रूप में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। चमरिया गांव की रामलीला को देखने के लिए नॉर्थ फिल्म इंडस्ट्री फिल्म के सम्मानित सदस्य संजय गुप्ता सोनिका गुप्ता आदित्य आदि ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर रामलीला का मंचन कोदेखी रामलीला मंचन के कलाकारों का उत्सव वर्धन किया वह उन्होंने रामलीला कमेटी को उत्साह वर्धन स्वरुप 51000रु० रुपए दिए। 

 रविवार को रामलीला मंचन के दृश्य के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्षव पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने रामलीला के मंच पर आरती कर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया उन्होंने इस अवसर पर बोलते हुए कहा रामलीला के मंचन के दृश्य से सबसे बड़ी सीख यह मिलती है कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में अच्छाई की ही जीत होती है। रावण के अहंकार और सीता को छल से हरण करने के पाप के कारण ही उसका अंत हुआ और भगवान श्रीराम की विजय हुई।

 जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल ने रामलीला के मंचन दृश्य के विषय में कहा रावण एक महान विद्वान और शक्तिशाली राजा था, लेकिन उसका अहंकार और प्रतिशोध की भावना उसके विनाश का कारण बनी। अत्यधिक घमंड व्यक्ति का पतन कर देता है।

भाजपा लालढांग मंडलाध्यक्ष विक्रम चौहान ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा रावण साधु के वेश में आया और छल से सीता का हरण किया। यह दृश्य हमें सिखाता है कि हमें बाहरी दिखावे से धोखा नहीं खाना चाहिए और हमेशा सतर्क रहना चाहिए। अत्यधिक दयालुता या सद्भाव भी कभी-कभी नुकसानदेह हो सकता है

रामलीला में सीता हरण के दृश्य के अवसर पर आदर्श रामलीला कमेटी के समस्त कार्यक्रमों का सुंदर संचालन कर रहे प्रकाश डोबरियाल ने कहा लक्ष्मण रेखा एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। सीता का लक्ष्मण रेखा पार करना एक नैतिक सीमा का उल्लंघन था, जिसके बाद रावण को उन्हें हरण करने का मौका मिला। यह हमें बताता है कि जीवन में कुछ नैतिक सीमाओं का पालन करना कितना महत्वपूर्ण होता है। रामलीला मंचन के अवसर पर लालढांग ग्राम प्रधान सुनील बिष्ट रसूलपुर मीठी बेरी ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी आलोक द्विवेदी संजय सैनी प्रशांत सैनी कैलाश रावत पंकज चमोली सुरेंद्र रावत आदि भाजपा कार्यकर्ता  सहितबड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रामलीला मंचन को धैर्य पूर्वक बैठकर देखा लोगों ने इस सुंदर आयोजन के लिए आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रंजन बिष्ट रमेश बिष्ट रमेश मिश्रा पूर्ण अधिकारी आदि सभी पदाधिकारी व सदस्यों की प्रशंसा की।

आदर्श रामलीला कमेटी चमरिया के संयोजक प्रकाश डोबरियाल ने    बताया चमरिया रामलीला के मंचन को देखने के लिए नॉर्थ फिल्म इंडस्ट्री के सम्मानित सदस्यों ने रामलीला को देखकर आदर्श  रामलीला कमेटी का उत्साहवर्धन किया व कमेटी को 51000 रूपये इनाम स्वरूप भेंट किए गए वही उनके द्वारा आगे भी कमेटी का उत्साह वर्धन करने का भरोसा दिलाया गया। 

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। 

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!