ग्रामीणों ने श्रमदान कर वन मार्ग के किनारे की झाड़ियां को काटा।
लालढांग
लालढांग क्षेत्र के पीलीपडाव गांव से राजकीयमहाविद्यालय मीठी बेरी से होते हुए लालढांग को जाने वाले वन मार्ग के दोनों तरफ उगी झाड़ियां के इस वन क्षेत्र के वन मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीण स्कूली बच्चे अध्यापक आदि आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानियों के साथ ही जंगली जानवरों का डर बना रहता है। इसका संज्ञान लेकर रविवार को पीलीपडाव के ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के सहयोग से वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाले वन मार्ग के दोनों किनारे जंगली झाड़ियां को ग्रामीणों के सहयोग से श्रमदान कर साफ सफाई कर इस मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीण स्कूल बच्चों आदि को राहत पहुंचाने का कार्य किया है। मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों ने श्रमदान कर मार्ग के दोनों और झाड़ी काट कर साफ सफाई करने के लिए ग्राम प्रधान सहित श्रमदान करने वाले ग्रामीणों का आभार व्यक्तकर रहे थे।
श्रमदान करने वाले में मुख्य रूप से पीलीपडाव के ग्राम प्रधान शशिपाल सिंह झण्डवाल,उपप्रधान मनोज उप्रेती, धर्म सिंह कमल, बलजीत कमल, दिनेश कमल अमन महराज, उदय सिंह अभय सिंह होशियार सिंह तारा दत्त नाम चांद सुरेश कुमार राम मूर्ति राकेश कुमार शोभाराम विकास कुमार नितिन कुमार शोभाराम अमन कुमार आदि19 लोगों की टीम ने श्रमदान में भाग लिया
Must Read

ग्रामीणों ने श्रमदान कर वन मार्ग के किनारे की झाड़ियां को काटा।


