एनयूजे उत्तराखण्ड उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह व महासचिव सीमा देवी बने।
उत्तरकाशी
उत्तराखंड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय (पंजीकृत) प्रतिनिधि संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की उत्तरकाशी में आयोजित बैठक में जनपद कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ।
यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी की उपस्थिति में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से सुरेंद्र पाल सिंह को जिलाध्यक्ष, मनमोहन भट्ट (उपाध्यक्ष) सीमा देवी (महासचिव) महेश बहुगुणा (सचिव), दिनेश भट्ट (संगठन मंत्री) गणेश जोशी को प्रचार मंत्री तथा मोहन सिंह राणा को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी ने बैठक में बोलते हुए कहा जिला कार्यकारिणी पत्रकार हितों के जिले में एकजुट होकर कार्य करेगी।
इस अवसर पर यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार, महेश चंद्र नौटियाल, जयप्रकाश, उत्तराखंड गुसांई, आदि उपस्थित रहे। एन यू जे उत्तरकाशी की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों व सदस्यों को प्रदेश के विभिन्न जिलों से एन यू जे के पत्रकारों का शुभकामनाएँ भेजने का सिलसिला लगातार जारी है




