उत्तराखण्ड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
लालढांग
राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में उत्तराखण्ड
राज्य के 25 वर्ष (रजत जयंती) पूर्ण होने पर तीन दिवसीय निबंध, गायन व पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० अर्चना गौतम के द्वारा किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रथम दिवस 6नवम्बर को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें प्रथम स्थान विनीता ने, द्वितीय स्थान कंचन ने व तृतीय स्थान विदिता ने प्राप्त किया।
दूसरे दिवस, 7 नवम्बर को गायन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्तराखण्ड के लोकगीतों से सभी को मंत्र मुग्ध किया। गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी, द्वितीय स्थान शबनूर व तृतीय स्थान विदिता ने प्राप्त किया।
तीसरे दिवस 8नवम्बर को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चंचल और शोभांगिनी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान में रहे। निर्णायक मंडल में डॉ० अरविंद वर्मा व डॉ० देशराज सिंह रहें ।
प्रतियोगिताओं का आयोजन संयोजिका डॉ० सुमन पांडे के दिशा निर्देशन में कराया गया।
इस मौके पर प्रो० सतेंद्र कुमार, डॉ० सुनील कुमार, डॉ० अरविन्द वर्मा, डॉ० कुलदीप चौधरी, डॉ० देशराज सिंह, डॉ० सुनीता बिष्ट, श्री अनोद कुमार एवं शशिधर उनियाल, पूनम सिंह, कुलदीप, सूरज एवं छात्र-छात्राओं में शीतल, सोनम, लवकुश, विधिता, सावेज आदि उपस्थित रहे।




