आर0एस0 मनराल कंडी रोड़ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने
लालढांग
लालढांग चिल्लर खाल मोटरमार्ग निर्माण को लेकर कंडी रोड़ संघर्ष समिति की एक बैठक लालढांग के गांधी चौक में सम्पन्न हुई बैठक में आम सहमति से चुनाव सम्पन्न हुए चुनाव में सर्वसम्मति से समिति केअध्यक्ष पद पर आर0एस0 मनराल उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप मिश्रा, हेमा नेगी, नवीन चमोली, महामंत्री सुरेन्द्र रावत, विमल डबराल संगठन मंत्री जगदीश आनन्द सिंह रावत कुन्ती देवी केष्टवाल, कोषाध्यक्ष के पद पर कपिल काण्डपाल प्रचार सचिव राकेश नारंग, सोनु वर्मा, भारत सिंह रावत ,कार्यकारी सदस्य महानंद सिंह चंद्रमोहन नेगी मनोज कुमार सुरेन्द्र सिंह रावत प्रधानाचार्य दर्शन लाल डबराल लोकेश नेगी रेणुका डोबरियाल मिडिया प्रभारी हरिमोहन रावत अनिल शर्मा संयोजक कीर्ति मोहन द्विवेदी, संरक्षक के पद पर बृज मोहन पोखरियाल जिला पंचायत सदस्य चुने गए ।
कंडी रोड़ संघर्ष समिति कि बैठक की अध्यक्षता लालढांग के ग्राम प्रधान सुनील बिष्ट ने कि संचालन रसुलपुर मिट्ठी बेरी के ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने की।
चुनाव सम्पन्न होने के बाद रविवार शाम को समिति के सदस्य क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बहार मोटरमार्ग पर खड़े होकर नारेबाजी कर सड़क डामरिकरण किये जाने को लेकर प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया एक ही लक्ष्य एक ही नारा लालढांग चिल्लर खाल मोटर मार्ग बने हमारा रोड नहीं तो वोट नहीं
सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने कहा की बृहस्पतिवार को सायं 4 बजे लालढांग में सड़क मार्ग डामरिकरण एवं नदियों में पुल बनाने कि मांग को लेकर आक्रोश रैली निकाली जायेगी रैली में क्षेत्र के सेवानिवृत्त सैनिक अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेंगे
बैठक एवं प्रदर्शन करने में मुख्य रूपसे आरएस मनराल प्रदीप मिश्रा नवीन चमोली सुरेंद्र सिंह रावत विमल डबराल आनंद सिंह रावत कुंती देवी कीर्ति मोहन द्विवेदी लोकेश नेगी रेणुका डोबरियाल, अनिल शर्मा राकेश नारंग ग्राम प्रधान लाल ढंग सुनील बिष्ट ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी गोपाल सिंह पुंडीर कुन्ती केष्टवाल रेणुका डोबरियाल हेमा नेगी राजभर सिंह रावत सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नारायण सिंह रावत नारायण उप्रेती यशपाल सिंह रावत, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।




